उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) ने ‘शून्य’ प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों की सूची जारी कर दी है। ये ऐसे कालेज हैं जिन्होंने बाकायदे माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटर स्तर की मान्यता ले रखी है लेकिन, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और परिणाम से उनका कोई सरोकार नहीं है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आपने बेहतर परिणाम देने वाले टॉप शहरों के नाम देखे होंगे, लेकिन 0% रिजल्ट देने वाले स्कूलों में सबसे ज्यादा टॉप पर कौन सा शहर है वह भी आप जान लीजिए। ऐसे स्कूलों में यूपी का कौशांबी जिला सबसे आगे है, यानी बोर्ड मुख्यालय का पड़ोसी शहर इसमें टॉप पर है। यहां के 13 स्कूलों का रिजल्ट शून्य फीसदी रहा है। जबकि इसी कड़ी में प्रयागराज के 10, प्रतापगढ में 8, मीर्जापुर व इटावा में 6-6, बलिया व गाजीपुर में 5-5, चित्रकूट में 3 स्कूलों में रिजल्ट का प्रतिशत शून्य है। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में 1 से अधिक व तीन से कम की संख्या में स्कूलों का परिणाम शून्य रहा है। वहीं, इंटरमीडिएट में मैनपुर व अलीगढ़ में 7-7, प्रतापगढ व गाजीपुर में 5-5, प्रयागराज में 3, जबकि इसके अलावा 1 व 2 की संख्या में दर्जनों जिले शामिल हैं, जहां शून्य रिजल्ट आया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…