उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हाई अलर्ट, गंगा किनारे पड़ने वाले सभी जिलों में सतर्क रहने के निर्देश

बलिया डेस्क :  उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही हुई है।  इसके चलते अलकनंदा और धौली गंगा उफान पर है। वहीं इस तबाही को देखते हुए यूपी सर्कार ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी यूपी के संबंधित विभागों और अफसरों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। वहीं उन्होंने पूरी नजर रखने के अलावा SDRF को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार योगी ने कहा कि हर पहलू पर पूरी मुस्तैदी और नज़र रखी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल को भी मुस्तैद किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीँ मुख्यमंत्री  ने लोगों से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और न ही अफवाह फैलायें। स्वयं सतर्कता बरतते हुए लोग नदी के किनारे न जाएं। किसी विषम परिस्थिति के उत्पन्न होेने पर जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें।

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

16 hours ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

4 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago