यूपी-बिहार को जोड़ने वाले वीर-कुंवर सेतु पर शुरू हुआ भारी वाहनों का आवागमन

उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने के लिए भरौली-बक्सर गंगा पर बने नए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब आवागमन आसान होगा। इसके साथ ही बलिया के लिए कोलकाता, रांची, पटना और बक्सर की बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

बता दें कि 12 मई 2014 को वीर कुंवर सिंह सेतु के जर्जर होने के बाद इस पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इसके बाद बड़े वाहनों को डेढ़ से दो सौ किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके बाद नए पुल का निर्णाण शुरू हुआ, लेकिन कोरोना काल के चलते पुल का निर्माण बंद हो गया।

इस वजह से पुल बनने में वक्त लग गया। अब बुधवार को पुल जनता को समर्पित कर दिया गया है। पुल चालू होने के बाद पटना से लखनऊ की दूरी कम समय में तय किया जा सकता है। बलिया से कोलकाता, रांची, धनबाद, पटना औक बक्सर आदि जगहों के बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पुल शुरू होने से व्यापारियों और किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

एसपी सिंगला के डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि बक्सर-भरौली को जोड़ने वाले नए पुल को बुधवार के दिन जनता को समर्पित कर दिया गया है। अब इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago