बलिया- सेना के जवान की कुपवाड़ा में हार्ट अटैक से मौत, गाँव में कोहराम

यूपी के बलिया निवासी सेना के जवान हेमंत कुमार पांडे (37) की मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। सेना के जवान का शव पैतृक गांव सिसवार कला पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों से जब जवान का पार्थिव शरीर निकल रहा था, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू थे। शुक्रवार को जवान का अंतिम संस्कार बलिया स्थित गंगा घाट पर किया गया। वहां उसके 13 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी।

हेमन्त जम्मू के कुपवाड़ा मे 68 एमटीएन ब्रिगेड में बतौर हवलदार तैनात थे। सेना के जवानों के अनुसार मंगलवार की शाम ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से हेमंत की मौत हो गयी। देर रात को उनका शव लेकर नायब सुबेदार पद्म बहादुर शाही के नेतृत्व में जवान यहां पहुंचे। साथ में नायक प्रशांत प्रधान, सिपाही दीप किरण कटवाल व राजू कुमार थे। शुक्रवार की सुबह इन जवानों ने मेजर जनरल राजेश राना, अनिल द्विवेदी, लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह की तरफ से भेजे गए पुष्प गुच्छ को तिरंगे में लिपटे हेमंत के पार्थिव शरीर पर चढ़ाया।

हेमंत के 13 वर्षीय पुत्र संस्कार व 9 वर्षीय पुत्री स्मृति का बिलखना देखकर वहां मौजूद सभी लोगों का कलेजा फट रहा था। ‘पापा-पापा’ कहकर दोनों उनके शव से लिपट गए। पत्नी सीमा की चित्कार सुन सबकी आंखों से आंसुओं की धार निकल गयी। मां लालमुनि की हालत तो पागलो जैसी हो गई थी। दिवंगत सेना के जवान की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार बलिया के गंगा तट पर किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago