Categories: बलिया

बलिया की 50 ग्राम पंचायतों में 33 लाख की लागत से स्थापित होंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

सरकार जिला स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब बलिया की बड़ी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। करीब 50 ग्राम पंचायतों में उपकेंद्र खोले जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक दौड़ लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

50 पंचायतों में उपकेंद्रों को बनाने में करीब 33 लाख की लागत आएगी। शासन से कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। एनएचएम के डीपीएम आरबी यादव ने बताया कि कुल 50 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाना है।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट, आशा और एएनएम की तैनाती की जाएगी। ग्राम पंचायतों का चयन कर जिला प्रशासन को सूची सौंप दी गई है। अब उनके द्वारा इन गांवों में जमीन उपलब्ध कराने के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

20 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago