बलिया : अधिकारी के पर्सनल खाते में स्वास्थ्य मिशन के 50 लाख किये ट्रांसफर, जांच के आदेश!

बलिया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 लाख रुपये की धनराशि बलिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के व्यक्तिगत बैंक खाते में भेजे जाने के मामले की जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बैंक खाते से 50 लाख रुपए की धनराशि नेट बैंकिंग से हस्तांतरित नहीं हो पाने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में इस रकम को जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति से शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

इस बीच, एनएचएम के जिला परियोजना प्रबन्धक डॉक्टर आर. बी. यादव ने बताया कि नेट बैंकिंग में दिक्कत की वजह से जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के व्यक्तिगत बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। उन्होंने बताया कि 294 कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि में गत‍् 8 अप्रैल को यह धनराशि जमा हो गयी है।

इसमें कोई अनियमितता या घोटाला नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी ने गत 30 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक की तिखमपुर स्थित शाखा के प्रबंधक को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एनएचएम के खाते से कर्मचारियों की भविष्य निधि के 50 लाख रुपये नेट बैंकिंग से अंतरित नहीं होने का हवाला देकर जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार के खाते में राशि भेजने का अनुरोध किया था।

एजेंसी 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago