Categories: बलिया

बलिया में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बाहर से आने वालों की कराई जाएगी जांच

मंकी पॉक्स के बढ़ते खतरे को लेकर पूरे उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। बलिया में भी प्रशासन सर्तक हो गया है। लगातार लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। खास तौर से बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

इस संबंध में सीएमओ ने नोडल अधिकारी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सीएमओ ने जिले के अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है। मंकीपॉक्स के लक्षण वाले रोगी मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को दी जाए। सरकारी और निजी अस्पताल इस बात का खास ध्यान रखें कि संदिग्ध मरीजों की जानकारी अधिकारियों को दी जाएं ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

वहीं जिला सर्विंलास अधिकारी डॉ.अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शहर में मंकीपॉक्स का संक्रमित नहीं पाया गया है। शहर में बाहर से आने वालों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आने वालों की जानकारी और सैंपल लिए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी व अस्पताल को सतर्क रहने को कहा गया है।

बता दें कि यह वायरस संक्रामक हैं और आंख, नाक, मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके अलावा संक्रमित जानवरों के सर्म्पक मे आने पर भी यह संक्रमण हो सकता है। अगर किसी भी मरीज में इस तरह का कोई लक्षण पाया जाता है तो उसके सैपल को पुणे स्थित वॉयरोलॉजी लैब में भेजा जाएगा। इसके लिए बंसतपुर स्थित एल-2 अस्पताल में दस बेड रिर्जव कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago