बलिया- डायरिया का प्रकोप जारी, 24 घंटे बाद भी गांव में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

बलिया। नगर से सटे मिड्ढा गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। पिछले 48 घंटे के अंदर करीब 40 से 50 छोटे-बड़े लोग डायरिया की जद में आ चुके हैं। कुछ मरीज प्राइवेट तो कुछ सदर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। आलम यह है कि एक ही परिवार में तीन से चार लोग डायरिया की जद में आ चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा 24 घंटे के बाद भी गांव में नहीं पहुंची, जबकि इससे निबटने के लिए सीएमओ ने टास्क फोर्स बनाया है।

ज्ञात हो कि नगर से सटे मिड्ढा गांव में पिछले 48 घंटे में 40 से 50 लोग डायरिया की जद में आ चुके हैं। आलम यह है कि एक ही परिवार के तीन से चार लोग एक-एक कर इसकी जद में आ चुके है।

मिड्ढा गांव के उत्तर टोला, बाजार, पश्चिम टोला, दुसाध टोली, सोनार गली आदि में डायरिया का प्रकोप ज्यादे बढ़ गया है। यह संक्रामक रोग धीरे-धीरे गांव में पांव पसार लिया है।

जिसकी जद में हरेराम चौहान, ब्रजेश चौहान, महेश वर्मा, पिंटू वर्मा, छठ्ठू पासवान, संगीता वर्मा, लालजी वर्मा, शिवजी वर्मा, नंदनी चौहान, उजाला गुप्ता, टारजन गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, प्रतीक्षा, आदर्श सिंह आदि है। इसमें से कुछ मरीज प्राइवेट अस्पताल तो कुछ सदर अस्पताल में इलाज कराया। इसके अलावा अन्य गांव के डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।

जिसमें हर्ष मिश्रा पुत्र परमात्मा मिश्रा, शकीना पत्नी जमाल, बिट्टू पुत्र मानकि चंद्र, प्रतीक्षा पुत्री मदन चौहान, आदिल पुत्र सरफराज, आदर्श सिंह, चंद्रावती पत्नी गणेश वर्मा आदि हैं। इतने बड़े पैमाने पर फैले डायरिया के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसपी राय ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य टीम मिड्ढा गांव के लिए रवाना कर दी जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago