शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की जयंती पर हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दयाल फाउंडेशन को मिली सराहना

सलेमपुर लोकसभा के देवरिया के शहीद डॉ. कैप्टेन अंशुमान सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा बरडीहा दलपत, ज़िला देवरिया में मुफ़्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत शहीद डॉ अंशुमान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई जिसमें उनके पिता रवि प्रताप सिंह एवं माता मंजु सिंह जी उपस्थित थीं।

इसके बाद राजेश सिंह दयाल ने पुष्पर्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके सर्वोच्च बलिदान के महत्व को समझाते हुए समाज में सभी को प्रेमभाव तथा जाती वर्ण से ऊपर उठके समाज हित में कार्यरत रहने की प्रेरणा दी।

इसी के साथ कैम्प के दौरान राजेश सिंह दयाल द्वारा सलेमपुर लोक सभा में लगाये जा रहे मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधा कैम्प को “इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” एवं “हाई रेंज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” ने अब तक के लगाये जा रहे सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर के ख़िताब से नवाज़ा जिसने सलेमपुर लोक सभा का नाम विश्व पटल पर स्थापित कर दिया।

सम्मान में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के नाम से प्रमाण पत्र एवं मेडल भी भेट किया गया, इस दौरान चंदन हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव भी उपलब्ध रहे। इसके साथ ही कैम्प में क्षेत्र के 3000 से अधिक लोगों का मुफ़्त इलाज हुआ और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित मरीज़ों को राजेश सिंह दयाल ने स्वयं लखनऊ के प्रसिद्ध चंदन हॉस्पिटल में इलाज कराने का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव के चलते कैंप लगाने के सवाल पर राजेश सिंह दयाल ने बेबाक़ी से जवाब देते हुए कहा कि समाज सेवा वे पिछले 10 साल से कर रहे हैं और समाज सेवा करने के लिए उन्हें किसी पद की आवश्यकता नहीं वे स्वयं में इतने सक्षम हैं कि क्षेत्र की जनता के लिए निरन्तर अच्छे कार्य करते रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago