Categories: बलिया

हाईकोर्ट ने बलिया विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को किया तलब, ये है वजह

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत वितरण खंड, जिला बलिया के अधिशासी अभियंता को 13 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए तलब किया है। जस्टिस सरल श्रीवास्तव ने रघुबीर प्रसाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।

मामला 31 जनवरी 2020 के एक आदेश से जुड़ा हुआ है। जिसमें याचिकाकर्ता के वेतन से 188 समान किश्तों में 73,61,101 रुपये की राशि वसूली जा रही है। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि याचिकाकार्ता को निलंबित कर दिया गया था। और उसके खिलाफ चार्जशीट जारी की गई थी। चार्जशीट के खिलाफ याचिकाकर्ता ने अपना जवाब पेश किया। जिससे संतुष्ट होने पर उसके निलंबन का आदेश निरस्त कर दिया गया था और उसे दोबारा नौकरी ज्वाइन करने की अनुमति दे दी गई थी।

याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि याचिकाकर्ता को बिना किसी जांच और सुनवाई का अवसर दिए बिना ही आदेश जारी कर दिया गया जो कि न्याय संगत नहीं है।वहीं प्रतिवादी के वकील सुयश अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि याचिकाकार्ता ने अपने जवाब में स्वीकार किया है कि पूरी राशि उसने जमा की है। लेकिन याचिकाकर्ता ने इसका कोई सबूत नहीं दिया। इसलिए याचिकाकर्ता को  73 लाख 61 हजार 101 रुपए की राशि का भुगतान करना होगा।

लेकिन जब कोर्ट ने प्रतिवादी के वकील से पूछा कि याचिकाकर्ता के जवाब से यह कैसे पता चलता है कि उसने इतनी बडी राशि के भुगतान करने की बात स्वीकार की है तो वकील बताने में असमर्थ रहे। यहां तक कि आरोप पत्र से भी यह साबित नहीं कर पाए कि याचिकाकर्ता ने राशि का दुरुपयोग या गबन किया है।

ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता कानून की उचित प्रकिया का पालन नहीं कर रहे हैं और मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इसलिए कोर्ट ने बलिया जिले के विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभिंयता को तलब किया है ताकि उनसे पूछा जा रके कि 31 जनवरी 2020 का आदेश कानून संगत कैसे हैं। कोर्ट ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक को भी अदालत में पेश होने का आह्वान किया है ताकि वह अपने अधिकारियों के कामकाज के बारे में अवगत करा सकें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago