साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक हजरत सैय्यद बाबा का सालाना उर्स मुबारक के मौके पर गुरुवार को दरगाह से चादर व गागर का भव्य जुलूस निकाला गया। नगर के ¨सचाई विभाग के कालोनी परिसर में स्थित बाबा के दरगाह से जुलूस निकाला गया।
जो नगर के सिद्ध संत श्रीनाथ बाबा, रोशन शाह, बुड़न शाह, कौड़ियां बाबा के मजार पर हाजिरी देते हुए मुंसफी तिराहा, डाक बंगला रोड तथा प्यारे लाल चौराहा होते हुए दरगाह पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में ¨हदू-मुस्लिम एकता की जीती जागती झलक देखी गई। जुलूस का नेतृत्व लक्ष्मी नारायण, अबुल हसन बनारसी, समीम अंसारी, सागर, रोहित, राजेश, पंकज शर्मा, राजू, गुड्डु, सुमन मिया, मुकेश, जितेंद्र साहनी, शशिकांत, संदीप प्रजापति तथा पप्पू आदि कर रहे थे।। शुक्रवार की शाम सात बजे अकीदत के साथ हजरत सैयद बाबा की चादर पोशी रस्म अदा की जाएगी। साथ ही कौव्वाली का भी आयोजन होगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…