Categories: खेल कूद

50 लाख आबादी वाला देश फाइनल खेल रहा, हम 135 करोड़ हिंदू-मुसलमान खेल रहे: हरभजन सिंह

फुटबॉल विश्व कप फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त देकर दूसरी बार यह विश्वकप अपने नाम किया. वहीं इस मैच से क्रोएशिया ने लोगों का दिल जीत लिया. यह क्रोएशिया का पहला विश्व कप था. फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस की जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के बहाने भारत में हिंदू-मुस्लमानों के बीच होने वाले संघर्षों पर अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की है. आपको बता दें कि फ्रांस ने दूसरी बार वर्ल्डकप का खिताब जीता, और ऐसा कर पाने वाली वह दुनिया की छठी टीम बन गई है. इससे पहले ब्राज़ील पांच बार, जर्मनी व इटली चार-चार बार तथा अर्जेन्टीना व उरुग्वे दो-दो बार खिताब जीत चुके थे. अब इन छह टीमों के अलावा इंग्लैंड और स्पेन ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने एक-एक बार वर्ल्डकप का खिताब जीता है.

हरभजन सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है. आपको बता दें कि फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago