ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वेः इन गांवों के किसानों से जल्द खरीदी जाएगी जमीन

बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी। इसके लिए किसानों से बातचीत के बाद उनसे भूमि खरीदी जाएगी, इसके बदले में किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। यूपीडा करीब 1630 करोड़ की राशि खर्च कर जमीन अधिग्रहण करेगी।

बता दें कि जिले में कुल 65 किमी की लंबाई में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा। इस एक्सप्रेस वे के जरिए ही बलिया को लखनऊ और दिल्ली तक फोरलेन से जोड़ा जा सकेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण एनएच-29 के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो बिहार के छपरा तक बनेगा। एक्सप्रेस वे चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है।

बता दें कि एक्सप्रेस वे जनपद में तहसील सदर के 72 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगा और मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। इसके निर्माण में 765 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है। सदर और बैरिया तहसील के गांवों की जमीन एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल की जाएगी।

जमीन अधिग्रहण के लिए यूपीड़ा के अधिकारी किसानों के साथ बैठक कर जमीनों का मूल्यांकन करेंगे और किसानों की सहमति के बाद उन्हें मुआवजा दिया जाएघा। इसके बाद एनएचएआई की ओर से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

आजमगढ़ एनएचएआई परियोजना निदेशक एसके पाठक ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर प्रक्रिया जारी है। जमीन खरीदने की जिम्मेदारी यूपीडा को दी गई है। जमीन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही जमीन खरीद की भी प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago