Categories: बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: बैनामा कार्य में सुविधा के लिए लगा कैंप, परिवहन मंत्री बोले- बलिया का होगा चहुंमुखी विकास

बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर तेजी से काम हो रहा है। बैनामा कार्य में किसानों की सुविधा के लिए बेलहरी ब्लॉक के मुड़ाडीह और बेलहरी में विशेष कैंप का आयोजन हुआ। कैंप का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस -वे के लिए रजिस्ट्री आसानी से हो सके, किसान को कोई दिक्कत न हो, इसलिए कैम्प लगाया। एक्सप्रेस वे का लाभ किसानों को तो होगा ही, इसके किनारे उद्योग धंधे, अस्पताल सरकारी स्कूल आदि भी खुल सकेंगे। लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की अच्छी सुविधा मिलेगी। जनपद में जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

बलिया का होगा चहुंमुखी विकास- उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड का 80 प्रतिशत हिस्सा बलिया से होकर जाता है, लिहाजा बलिया का चहुँमुखी विकास स्वाभाविक है। तमाम उद्योगपति बलिया में इन्वेस्ट करेंगे, जिससे लोगों को लाभ होगा। बलिया में कई बाईपास भी बनेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि बैनामा कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर अच्छी प्रगति बनाई हुई हैं।

खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे-
डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने से हर बड़े बाजार की दूरी कम हो जाएगी, बलिया का हर क्षेत्र में विकास होगा। यानि, यह एक्सप्रेस-वे खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा। 60% से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है। शेष भूमि जल्दी ही क्रय कर लेंगे। इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रशांत नायक, तहसीलदार निखिल शुक्ला, नायब तहसीलदार सहित रजिस्ट्री ऑफिस का स्टाफ मौजूद था।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago