बलिया पेपर लीक मामले में निलंबित पूर्व डीआईओएस को शासन ने किया बहाल

बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के दौरान बलिया में पेपर लीक मामले में निलंबित किये गए तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ब्रजेश मिश्र को शासन ने बहाल कर दिया है। साथ ही उन्हें शिक्षा निदेशक (मा.) प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 मार्च 2022 को बलिया में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले लीक होने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी।

इसके लिए तत्कालीन डीआईओएस ब्रजेश मिश्र को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने को देखते हुए निलंबित कर अनुशासनिक कार्यवाही की गई थी। उसी अनुशासनिक कार्यवाही को बना दंड के समाप्त किया गया है। इसके साथ ही उनका निलंबन समाप्त कर उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago