बलिया के इस युवा को भारत सरकार ने भेजा साउथ कोरिया, पूरे जिले के लिए गर्व की बात

बलिया के युवा लगातार अलग अलग क्षेत्रों में जिले का नाम सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं. अब आज कल पूरे देश में बलिया के जिस युवक की चर्चा है उनका नाम है निखिलमणि तिवारी. आपको बता दें कि निखिलमणि तिवारी बलिया के चंदाडीह गांव के रहने वाले हैं और इस वक़्त वह साउथ कोरिया गए हुए हैं. दरअसल भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से उन्हें साउथ कोरिया भेजा गया है.

दरअसल भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने 25 युवाओं का प्रतिनिधिमंडल साउथ कोरिया भेजा है. इस पचीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में बलिया के निखिलमणि तिवारी भी शामिल हैं. ऐसे में निखिलमणि तिवारी के चयन से पूरे बलिया जिले और उनके गाँव के लोगों में उत्साह है. यह बलिया के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है. आपको बता दें कि यह टीम दस दिनों के लिए साउथ कोरिया गयी हुई है.

दरअसल इस दौरान भारत के यह युवा विदेश में भारत की संस्कृति और अपने देश के विकास की गाथा का साउथ कोरिया में प्रचार और प्रसार करने का काम करेंगे. एक तरह से यह विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके साथ साथ वहां की तकनीक को समझकर उसका इस्तमाल अपने देश के विकास में किस दिशा में कर सकते हैं, उस पर यह लोग काम करेंगे.

बहरहाल, इस तरह आप अंदाज़ा लगा सकते है कि बागियों की घरती बलिया के युवा कहाँ तक पहुंचे गए हैं. इन युवाओं से बलिया के बाकी के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. इनसे आगे बढ़ने की उर्जा लेनी चाहिए. साथ ही इनसे हिम्मत भी मिलती है कि अगर इंसान अपने दिल में कुछ करने की चाहे और उसे हासिल करने के लिए अपनी पूरी उर्जा लगा दे तो कोई काम मुश्किल नहीं है. खैर., हमारी तरफ से निखिलमणि तिवारी को ढेरो मुबारकबाद.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago