Categories: शिक्षा

यूपी सरकार ने दी प्राइवेट स्कूलों को छूट, नए एडमिशन से कितनी भी वसूलें फीस!

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर फीस नियंत्रण के लिए नया कानून तो बना लिया लेकिन नए एडमिशन पर ये कानून प्रभावी नहीं होगा. पता चला है कि सरकार ने नए एडमिशन को लेकर प्राइवेट स्कूलों को मनमानी चलाने की पूरी छूट दी है. वह नए छात्रों से कितनी भी फीस ले सकते हैं.

दरअसल यूपी स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण अध्यादेश 2018 पर चर्चा के लिए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने निजी कॉलेजों के प्रबंधकों, प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस अध्यादेश के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसिपल्स को बताया. साथ ही उनकी तरफ से आए सवालों का भी जवाब दिया.

इस दौरान सभी कॉलेजों को 2016, 2017 और 2018 का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बताने के साथ यह भी अवगत कराया गया कि वह अधिकतम कितनी फीस बढ़ा सकते हैं. अध्यादेश के अनुसार फीस में वृद्धि सूचकांक में हुई वृद्धि में 5 फीसदी और जोड़कर की जानी है. मार्च 2018 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 4.28 प्रतिशत बढ़ा है. कहा गया कि इस हिसाब से स्कूल अधिकतम 9.28 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकते हैं.

मतलब, 2015-16 में अगर किसी कक्षा की फीस 1 हजार रुपए थी तो विभिन्न सत्रों में बढ़ते-बढ़ते वह अधिकतम इस साल 1223 रुपए तक हो सकती है. जिन स्कूल-कॉलेजों की सालाना फीस 20 हजार से अधिक है, वह इस अध्यादेश के दायरे में आएंगे. अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अगर कॉलेज में किसी एक क्लास की फीस भी 20 हजार रुपए से अधिक है तो वह पूरा कॉलेज इसके दायरे में आएगा. जैसे अगर कहीं कक्षा 1 की फीस तो 10 हजार सालाना है लेकिन 8वीं की फीस 21 हजार रुपए तो कक्षा 1 की फीस भी इसी अध्यादेश में दी गई व्यवस्था के हिसाब से बढ़ेगी.

इसके अलावा एक अहम बात यह भी सामने आई कि स्कूलों को नए दाखिले में कितनी भी फीस छात्र से लेने का अधिकार होगा. ऐसा होने से अब एक ही क्लास में छात्रों की फीस अलग-अलग हो सकेगी. बैठक में यह भी बताया गया कि कॉलेज छात्रों से जो कॉशन मनी जमा कराते हैं, उसे लौटाते समय ब्याज भी देना होगा.

साभार- न्यूज़ 18

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago