गोरखपुर -पुजारी का फरमान- प्रेमी-प्रेमिकाओं का रुकना मना है, पूजा करें और चले जाएं…

यूपी के गोरखपुर में इन दिनों एक मंदिर के पुजारी का अनोखा फरमान सुर्खियों में हैं. दरअसल प्रेमी युगलों से परेशान होकर पुजारी ने अनोखा फरमान जारी किया है. पुजारी के आदेश पर मंदिर के मुख्य द्वार पर बकायदा प्रेमी युगलों के खिलाफ चेतावनी बोर्ड लगवाया गया है. जिसमें प्रेमी युगलों को पूजा करने के बाद मंदिर से चले जाने का फरमान सुनाया गया है.

गोरखपुर मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर कुसम्ही जंगल में मशहूर बुढ़िया माता का मंदिर है. मंदिर शहर की भीड़भाड़ से दूर जंगल के बीचो-बीच में स्थित है. वहीं लोगों की आस्था का केन्द्र होने की वजह से दूर-दराज से श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं. जबकि सुनसान और एकांत होने की वजह से काफी संख्या में प्रेमी युगल भी मंदिर पहुंचते हैं. जहां पूजा के बहाने मंदिर आने वाले प्रेमी युगल आस-पास के सुनसान जगहों पर अश्लील हरकत करने में मशगूल हो जाते थे. इस दौरान परिवार के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रेमी युगलों की इन हरकतों की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी. ऐसे में श्रद्धालुओं की शिकायत पर मंदिर के पुजारी ने ऐसे प्रेमी युगलों को हिदायत देते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाया है. जिसमें प्रेमी युगलों को मंदिर में पूजा करने के बाद परिसर में नहीं रूकने को कहा गया है.

इस मामले में पुजारी रामचंदर का कहना है कि चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद से प्रेमी युगलों की हरकतों में कमी आई है. साथ ही श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जब प्रेमी युगलों को अश्लील हरकत किए जाने पर मना किया जाता था तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते थे. ऐसे में चेतावनी बोर्ड लगाये जाने के बाद से प्रेमी युगल पूजा करने के बाद मंदिर में नहीं रूकते हैं.

दूसरी तरफ मंदिर के पुजारी के अनोखे फरमान को श्रद्धालु जायज बता रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रेमी युगलों की अश्लील हरकतों से मंदिर परिसर का माहौल खराब हो रहा था. ऐसे में चेतावनी बोर्ड लग जाने से प्रेमी युगलों की संख्या में कमी आई है. लोगों का कहना है कि इस तरह के बोर्ड दूसरे मंदिरों में भी लगाये जाने चाहिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago