खुशखबरी : चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विकास के लिए 92.39 करोड़ रुपये पास

बलिया के छात्रों को खुश करने वाली खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर बने जननायक चंद्रशेखर वविश्वविद्यालय के विकास के लिए 92.39 करोड़ रुपये पास किया है। इन पैसों से विश्वविद्यालय में नए भवन और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। यह पूरा काम लोक निर्माण विभाग को करवाना है। वहीं इस काम के लिए सरकार से स्वीकृति पत्र सबंधित विभाग को भेज दिया गया है।

विश्वविद्यालय बसंतपुर शहीद स्मारक परिसर में 22 दिसम्बर 2016 को स्थापित किया गया था। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से कुल 128 महाविद्यालय संबंधित हैं। जिसमें एक राजकीय महाविद्यालय, 10 एडेड महाविद्यालय और 117 वित्त विहीन महाविद्यालय संबंधित हैं। गौरतलब है कि इन महाविद्यालयों में करीब 80 हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। वहीं तीन माह पहले विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर बनाने की खूब चर्चा थी, रसड़ा-मऊ के मुख्य मार्ग पर बनाना था।

यह जमीन कताई मिल की 40 एकड़ इलाके में है। इससे यह फायदा होगा कि नया परिसर बनने से विश्वविद्यालय का दायरा बाद हो जाएगा। इससे बलिया के साथ-साथ मऊ और गाजीपुर के महाविद्यालय भी संबंध हो जाते। छात्र-छात्राएं जो दूर दराज से आते हैं वो अपने आस पास के महाविद्यालय में पढ़ पाते। लेकिन बसंतपुर और बलिया के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि सभी निर्माण कार्य विश्वविद्यालय परिसर में ही करवाए जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago