खुशखबरी! पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बलिया, 4 लेन में बदला जाएगा NH-31

बलिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया का जुड़ना तय हो गया है। NH-31 को फोन लेन में बदला जा रहा है। इतना ही नहीं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का निर्माण भी होगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने सदन में राज्यसभा में दी। उन्होंने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पूछने पर लिखित में अपना जवाब दिया। जिसकी जानकारी शनिवार को संसद ने मीडिया को दी।

केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने बताया है कि नेशनल हाईवे को 4 लेन करने के लिए डीपीआर पूरी हो चुका है। इस खंड का संरक्षण उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हृदयपुर से बिहार के छपरा के पास प्रस्तावित रिविलगंज बाईपास के प्रारम्भ पर समाप्त होता है। यह खण्ड बिहार राज्य में लगभग 2.3 किमी में फैला है और प्रस्तावित रिविलगंज बाईपास को जोड़ता है।

फोर लेन ग्रीन फील्ड संरक्षण भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को क्रॉस करेगी। इस कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गाजीपुर बलिया खण्ड तक के यातायात के निर्बाध आवागमन के लिए एक इंटरचेंज की योजना मंत्रालय ने बनाई है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4983.80 करोड़ रुपये है। इसमें भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है। बता दें 9 फरवरी को राज्यसभा सांसद नीरज शेकर ने सदन के माध्यम से सवाल पूछा था।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago