बलिया के बहादुरपुर चट्टी से शनिवार को स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से बदमाशों ने लगभग 7 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी स्वर्ण व्यवसायी को मिलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की। इसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिगंज निवासी संतोष वर्मा की दुकान सुखपुरा और बहादुरपुर चट्टी पर है। शनिवार रात 8 बजे सुखपुरा स्थित दुकान से निकले थे। बारिश होने के कारण बहादुरपुर स्थिथ आभूषण दुकान पर खड़े हो गए। इ दौरान एक बदमाश उनके आसपास घूमने लगा और डिग्गी में रखे 7 लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद युवक फरार हो गया। थोड़ी देर बाद बारिश रुकने पर संतोष वर्मा बाइक स्टार्ट कर घर जाने लगे। इस दौरान उन्होंने डिग्गी खोलकर देखा तो जानकारी हुई। शहर कोतवाली प्रभारी राीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…