Categories: बलिया

बलिया वसूली कांड में निलंबित थाना प्रभारी पन्नेलाल के घर से बरामद हुए सोने के सिक्के और 81 हजार

बलिया में नरहीं थाने के निलंबित थाना प्रभारी पन्नेलाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। रविवार रात ही जांच टीम ने पन्नेलाल से उसके आवास का ताला तुड़वाया। आवास की तलाशी के दौरान कुल 81,600 रुपये नगद, 3 मोबाइल, 2 तनिष्क के सोने के सिक्के (1 लगभग 65 हजार का), 2 घड़ी, 2 मेमोरी कार्ड और 1 डायरी बरामद की गई है।

बता दें कि जांच टीम पन्नेलाल को लेकर रात करीब 9.30 बजे नरहीं थाने में पहुंची, इसके 2 गवाहों को बुलाया गया। इसमें नरही ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान तथा सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार राय रहे। इनकी मौजूदगी में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पन्नेलाल को उनके कमरे का ताला तोड़ने के लिए कहा। ताला टूटने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच रामनारायण पासवान और अवनीश कुमार राय से अपनी तलाशी करवाई। फिर एएसपी ने इन दोनों लोगों की तलाशी ली। इसके बाद आवास की गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

तलाशी में 500 रुपये के 129 नोट, 100 रुपये के 115 नोट, 50 रुपये के 112 नोट (कुल 81600 रुपए नकद), दो हजार का एक नोट, तीन मोबाइल, दो तनिष्क के सोने के सिक्के (एक लगभग 65 हजार का) बिल के साथ, दो घड़ी, दो मेमोरी कार्ड और एक डायरी बरामद की गई। तलाशी के दौरान आवास में सिर्फ चार लोग ही मौजूद थे। इसमें वीडियोग्राफर भी था। ग्राम प्रधान और अवनीश कुमार राय रात को ढाई बजे वहां से घर के लिए निकले। पुलिस टीम में डीआईजी वैभव कृष्ण, सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल और एसओजी आजमगढ़ की टीम शामिल रही।

आजमगढ़ सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि पन्नेलाल की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उनके आवास को खोला गया। कुछ रजिस्टर, कैश और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पन्नेलाल और हेड कांस्टेबल विष्णु यादव दोनों को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago