Categories: बलिया

बलिया में 52 स्थानों पर देवी विसर्जन आज, डीजे बजाने की अनुमति नहीं, अलर्ट मोड पर अधिकारी

बलिया। दशहरा के दिन मां दुर्गा की विदाई की जाती है। इस साल दुर्गा विसर्जन 5 अक्टूबर यानि आज है। बलिया में स्थापित 636 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष 52 स्थानों पर विसर्जन किया जाएगा। पुलिस बल भी हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनाती की जाएगी। इस बार 16 प्रतिमाएं स्थायी रूप से स्थापित की गईं। हर वर्ष मां दुर्गा की विदाई पर भक्तों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई दी जाती थी। लेकिन इस बार मूर्तियों के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा, विसर्जन के लिए चयनित स्थानों पर अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है। हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। विसर्जन स्थलों की सूची पहले ही फाइनल हो गई थी। इस संबंध में सभी थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

शहर में जमुआ नवीन परती व ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। दुबहर में जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा का छाड़न), सुखपुरा गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल (टोंस नदी) में विसर्जन किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago