बलिया- जी एम ए एम इंटर कॉलेज मामले पर आज दलित अल्पसंख्यक एकता मंच,रिहाई मंच,इंडियन पीपुल्स सर्विसेज,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा,स्वराज अभियान,दूधिया संघ तथा भाकपा का प्रतिनिधि मंडल श्री राघवेन्द्र राम के नेतृत्व में जी एम ए एम इंटर कॉलेज उभरे मामले की जांच हेतु बिल्थरारोड पहुंचा।
प्रतिनिधी मण्डल ने जांच में पाया कि सम्पूर्ण विवाद कृत्रिम रूप से गढ़ा गया और शहर का माहौल खराब कर समाज को स्प्रदयिकता के रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है।
रिहाई मंच ने बेल्थरा रोड बलिया में वंदेमातरम के नाम पर भड़के तनाव को योगी सरकार की सुनियोजित साजिश का हिस्सा करार दिया है। मंच ने सवाल किया कि बेल्थरा रोड बलिया के गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इंटर काॅलेज में भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया और सांप्रदायिक तनाव के आरोपी शिव कुमार जायसवाल स्कूल में सांप्रदायिक तनाव भड़कानें के षडयंत्रकर्ता हैं।
पुलिस हाईस्कूल-इंटर के नाबालिग बच्चों मुहम्मद कैफ, तंजील सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान, मुहम्मद चांद, एकलाख, फिरोज, बुच्ची आदि को उठा ले गई है।
मंच ने आरोप लगाया कि त्योहारों को चिन्हित करते हुए पिछले एक हफ्ते से सूबे में प्रायोजित तरीके से सत्ता संरक्षण में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है। रिहाई मंच ने कहा की सूबे में बदहाल कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक तनाव का षडयंत्र रचा जा रहा है।
इस पटकथा के पीछे उन्हीं लोगों का नाम आ रहा है जो दो वर्ष पूर्व इस शहर का सौहार्द खराब करने का प्रयास किया था और सभी पर पहले से भी ऐसे आरोप लगे हुए है।
ज्ञातब्य हो गाधी मोहम्मद अली जौहर मेमोरियल इंटर कॉलेज 1929 में स्थापित हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाने वाला एक प्रतिष्ठित कॉलेज है जहां पर लगभग 2500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है। यह बात कुछ समाज के अराजकतत्वों को खटक रही थी जो विद्यालय तथा शहर का माहौल खराब कर सौहार्द खराब करना चाहते है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र राम ने बताया कि देश का संविधान किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं देता की वो किसी व्यक्ति, छात्र या किसी संस्था पर जबरिया बंदे मातरम गाने या भारत माता की जय बोलने का दबाव बना सके ।
यह प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है कि वह अपनी धार्मिक आस्था के दायरे में रहकर भारत का सम्मान करे और देश की एकता को बनाए रखे ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच में यह भी पाया गया कि जो बातें यह गढ़ी गई कि कॉलेज में भारत माता की जय बोलने पर एक बच्चे को दण्डित किया गया यह सरासर झूठ है एवं पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारे लगाने जैसे समाचार समाचार पत्रों में झूठ छापा गया।
राघवेन्द्र ने शासन प्रशाशन से मांग की कि स्थानीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया द्वारा इस मामले को अनावश्यक तूल दिया गया अतः विधायक पर शहर का सौहार्द बीगड़ने का आरोप लगाते हुए उन पर मुकददमा लिखे जाने की मांग की साथ में ऐसे समाचार पत्रो पर भी कार्रवाई की मांग की जिन्होंने बिना सोचे समझे पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारों का समाचार छापा,साथ में प्रतिनिधि मंडल ने विद्यालय का पठन पाठन तत्काल शुरू कराने की मांग की ताकि छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में न हो। प्रतिनिधी मण्डल ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…