Categories: बलिया

सोनबरसा को सौगात, 80 लाख की लागत से बनेगा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

बैरिया। सोनबरसा को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां 80 लाख की लागत से आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जल्द ही इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम किया जाएगा।

अस्पताल निर्माण के लिए आयुष मंत्रालय ने धनराशि स्वीकृत की है। सांसद ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अलावा होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सालयों की भी स्थापना करने की योजना है। बताया कि चितबड़ागांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण हो रहा है।

इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधनों से लैस किया जाएगा। सोनबरसा में भी जल्द ही अस्पताल का निर्माण होगा। सभी जगहों पर चिकित्साधिकारियों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य मंत्री/ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मैंने आग्रह किया है। उन्होंने इस संदर्भ में भी तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

मस्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके अलावा उन्होंने जिलेवासियों से उन्होंने सहयोग व सुझाव भी मांगे हैं। अग्निपथ के दौरान बलिया में हुई तोड़फोड़ को लेकर कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया जो कि दुखद हैं। इसके अलावा सांसद ने जलभराव की समस्या का निराकरण करने का भी आश्वासन दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago