Categories: featured

बलिया – छठ पर्व पर सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की सौगात, घाटों तक जगमग हुआ रास्ता !

बलिया। छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को रोशनी की सौगात दी। उन्होंने सीयर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में छठ घाटों तक जाने वाले प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर व्यवस्था को नया रूप दिया।

जानकारी के अनुसार ससना बहादुरपुर, मोहम्मदपुर, फरसाटार और चैनपुर गुलौरा ग्राम पंचायतों में छठ घाट स्थल तक पहुंचने वाले मुख्य रास्तों तथा पूजन स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। लाइटें लगने के बाद रात्रिकालीन पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को पहले से कहीं अधिक सुविधा मिली है, जिससे लोगों ने राहत और खुशी दोनों का इज़हार किया।

ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल के लिए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह का आभार जताते हुए कहा कि “अब घाट तक का रास्ता न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि पहले से कहीं अधिक जगमगाता भी है।”

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह अपने जनहितकारी और विकासोन्मुख कार्यों के लिए क्षेत्र में व्यापक रूप से चर्चित हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में सीयर ब्लॉक को विकास कार्यों के आधार पर जनपद का सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक घोषित किया गया, जो उनके कार्यकुशल नेतृत्व का प्रमाण है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago