बेल्थरा रोड- खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

बेल्थारा रोड- घाघरा की बेलगाम लहरों ने तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी ने उग्र रूप धारण कर लिया है।

हाहालाला से राजभर बस्ती टंगुनिया तक कई किलोमीटर भू-भाग में पानी फैल गया है। इसके दायरे में आने वाले सैकड़ों एकड़ धान, अरहर, मक्का, मूंगफली आदि फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है।

पशुओं के चारे के लिए पशुपालक परेशान हैं। प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से पशुपालक दूसरे नाव से जाकर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर रहे हैं।

चैनपुर गुलौरा, खैरा खास, तुर्तीपार, मुजौना, बिल्थरा बाज़ार आदि गांव पानी से घिर गए हैं। चैनपुर क्षेत्र में कटान तेज हो गया है। देवरिया जिले के बरहज में बने ठोकर से टकराने के बाद नदी की जलधारा सीधे मुड़ते हुए बलिया जिले के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचती है, जिससे कटान हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को जलस्तर 64.62 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 61 सेंटीमीटर अधिक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago