Categories: बलिया

सोलर पम्प पर मिल रहा अनुदान, 24 जून तक करें ऑनलाइन बुकिंग

बलिया। राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पम्प पाने हेतु विभागीय बेबसाइट 24 जून से लक्ष्य पूरा होने तक ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। जिसमें 2एचपीडीसी सर्फेस का मूल्य रुपये-144526, 2एचपीएसी सर्फेस-144526, 2एचपीडीसी सबमर्सिबुल- 147131, 2एचपीएसी सबमर्सिबुल-147927, 3एचपीडीसी सबमर्सिबुल-194516 3एचपीएसी सबमर्सिबुल-193460, 5एचपीएसी सबमर्सिबुल- 273137, 7.5एचपीएसी सबमर्सिबुल- 372126 एवं10एचपीएसी सबमर्सिबुल-464304 का मूल्य निर्धारित किया गया है।

उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को विभागीय बेवसाइट पर पंजीरण होना अनिवार्य है। कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर किया जायेगा। अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय बेबसाट www.upagriculture.com पर “अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी।

ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरान्त कृषक को चालान के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह के अन्दर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः
निरस्त हो जायेगा। 2एच०पी०हेतु 4 इंच, 3 एवं 5 एच0पी0 हेतु 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एच0पी0 हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक को स्वयं करानी होगी। 22 फिट तक की गईराई के लिए 2एच0पी0सर्फेस, 50 फिट तक की गहराई के लिए 2एच०पी०सबमर्सिबल, 150 फिट तक की गहराई के लिए 3एचपी, 200 फीट तक की गहराई के लिए 5एच0पी0, 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एच0पी0 तथा 10 एच०पी० के सोलर पम्प उपयुक्त होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago