गौरी भैया फेफना खेल महोत्सव 2023 का आज समापन किया गया। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के व्यायाम शिक्षक को सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल को उत्कृष्ट हॉकी प्रशिक्षक के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य एब्री कुमार बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बांसडीह विधानसभा के विधायक केतकी सिंह और पूर्व खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेंद्र तिवारी, चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह और अनेक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर जमुनाराम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागाँव बलिया के प्रबंधक तुषारनंद ने व्यायाम शिक्षक के इस उपलब्धि पर बधाई दी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…