Categories: बलिया

बलिया में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे गंगा के घाट: DM

बलिया में अब पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। इस कड़ी में गंगा के घाटों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी। साथ ही नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के लिए बैठक भी ली।

बता दे जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत ग्राम प्रधानों, सचिवों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि 64 ग्राम पंचायतें गंगा नदी के किनारे स्थित है। नमामि गंगा की टीम जल्द इन क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और ये जानकारी हासिल करेगी कि किस तरह इन क्षेत्रों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा के किनारे घाटों का निर्माण कराने, मंदिरों का सुंदरीकरण करने और मछुआरों के जीवन यापन के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के निर्देश दिए। क्योंकि घाटों का निर्माण हो जाने से यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे मछुआरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

साथ ही जिलाधिकारी ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाए जाने पर भी चर्चा की। एक्ससीईएन जल निगम ने बताया कि जनपद में गंगा की सहायक नदियां भी गंगा में प्रदूषण लाती हैं। इन नदियों में मिलने वाले नालों के पानी को भी स्वच्छ करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों और सचिवों से कहा कि वह इस बात की जानकारी प्रशासन को दें कि उनके गांव से कितने नाले गंगा नदी में जाकर मिलते हैं।

बैठक में सभी ने जिलाधिकारी को कई सुझाव दिए। और फिर जिलाधिकारी ने सभी के सुझावों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि गंगा नदी में डॉल्फिन भी पाई जाती है जिसे स्थानीय भाषा में सुस कहा जाता है जो पर्यटन का एक प्रमुख साधन बन सकती है। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं जिसके लिए सरकार की तरफ से धन आवंटित किया जाएगा ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago