बलिया में नाबालिग़ के साथ गैंगरेप, आ’रोपि’यों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

बलिया डेस्क : बलिया में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले बुज़र्ग महिला के साथ रेप की वारदात के बाद अब नाबालिग़ के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक नाबालिग़ के साथ पहले गैंगरेप किया और उसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां दो बदमाश एक नाबालिग के साथ बलात्कार कर रहे थे, तभी वहां से गुज़र रहे युवकों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो को जब पुलिस ने देखा तो वो एक्टिव मोड में आ गई और मामले की छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर ही पीड़िता का पता लगाया, जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के ख़िलाफ़ रेप केस दर्ज किया है, साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले युवकों के खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 2 आरोपी गिर फ्तार किये जा चुके हैं बाकी आरो पियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पीड़िता को न्याय मिलेगा। वायरल वीडियो में आरो पियों की दरिं दगी को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में पीड़िता बदमाशों से भईया-भईया..कहकर उसे छोड़ने की मिन्नतें करती नज़र आ रही है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसपर तरस नहीं खा रहे।

वो दरिंदगी की हर हद पार करते हुए उसे पीटते और उसके साथ रेप करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पीड़िता के साथ पूरा न्याय किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago