वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में बलिया पहुचे गडकरी, पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें !

बलिया से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में रैली करने पहुचे केन्द्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव बेहद खास है।

पढ़ें उनके भाषण की 10 महत्वपूर्ण बातें !

1- आतंकवादियों से समझौता करने वाला और उसके सामने घुटने टेकने वाला मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए या मजबूत प्रधानमंत्री, यह देश की जनता को तय करना है।

2- नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री या मेरा नहीं बल्कि देश की आम जनता का है।

3- यदि केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं बनी होती, नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने होते तो ऐसा संभव नहीं था। सुखी, समृद्ध व शक्तिशाली भारत ही भाजपा का लक्ष्य है।

4- गडकरी शुक्रवार को बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में बलिया-बैरिया एनएच के हल्दी ढाला के पास चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

5-अपने मंत्रालय व सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केन्द्रीय मंत्री ने गंगा सफाई के जरिए कहा कि पिछली बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री यहां आए थे तो बिना गंगा स्नान किए ही चले गए थे।

6- बलिया-गाजीपुर का चौड़ीकरण 130 करोड़ से हो रहा है। बलिया में फ्लाईओवर का निर्माण होना है, लेकिन निर्माण में बाधक ज्यादा भवन आ रहे हैं।

7- गडकरी ने  दावा किया कि मार्च 2020 तक गंगा शत-प्रतिशत स्वच्छ हो जाएंगी।

8- गडकरी ने उपलब्धियां गिनाते हुए गडकरी ने कहा कि गंगा में 80 लाख टन माल की ढुलाई हुई है।

9- उन्होंने कहा, अगले वर्ष तक 280 लाख टन माल ढुलाई होगा। जलमार्ग के विकसित होने से भाड़ा कम होगा और उद्योग बढ़ेगा।

10- इस सरकार में सौ नए एयरपोर्ट, रेलवे का विस्तार हुआ है। कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में नए पथ पर चल रहा है। इसके लिए वीरेंद्र सिंह मस्त को सदन तक पहुंचना जरूरी है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago