बलिया में आम आदमी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर बलिया जिले में आप कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के विरोध में बिजली विभाग की शव यात्रा निकाली। ये यात्रा चौक गांधी स्मारक से जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भेजा गया।
बलिया जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। बलिया में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 21वीं सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है। भाजपा के मंत्री और विधायक संवेदनहीन बयान दे रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ उषा राय ने कहा प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, मात्र 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…