सलेमपुर से तुर्तीपार तक की सड़क बनेगी फोरलेन- डिप्टी सीएम

देवरिया – प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को देवरिया के भाट पार रानी  में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की जयंती के मौके पर 120 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने सलेमपुर-नवलपुर-भागलपुर होते तुर्तीपार तक की सड़क को फोरलेन बनाएं जाने की घोषणा भी की। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 261 करोड़ 93 लाख की लागत से कराएं जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सलेमपुर, देवरिया प्रदेश में विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गांवों में विकास के लिए आए 100 रुपये में से 85 रुपये उक्त सरकार के दलालों, ठेकेदारों के खाते में चली जाती थी, लेकिन भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सुविधा की बात करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 100 में 60 की स्थिति में है, बाकी 40 में अन्य दल हैं। पिछले 15 सालों में सपा-बसपा की सरकारों ने जो काम किया था, उससे बढ़कर हमने चार साल में कर दिखाया है। हमारा लक्ष्य प्रदेश का विकास करना है। सुरक्षा, बिजली, सड़क, पुल, पुलिया के क्षेत्र में भाजपा शासन में जितना काम हुआ है, उतना पिछले 15 सालों में नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में विकास का पहिया नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि देवरिया विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। यहां के विकास के लिए जो भी मुझसे बन पड़ेगा करूंगा। उन्होंने विधायक को इशारा किया कि बाईपास रोड के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर भेजें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago