Categories: बलिया

बलियाः विद्यालय में लगे पौधे उखाड़ने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में पौधे उखाड़ने और ग्राम प्रधान से अभद्रता करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान के द्वारा अमृत महोत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय मालीपुर में 75 फलदार पौधे लगाए गए थे।

ग्राम विकास अधइकारी की मौजूदगी में पौधारोपण हुआ। ग्राम प्रधान के अनुसार हरितिमा ऐप्स से सचिव द्वारा पौधों को जियो टैग भी कराया जा चुका है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि पौधरोपण के बाद गांव के हरिहर यादव ने सभी पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया। उसके रोजगार सेवक चचेरे भाई रामसमुझ यादव और श्रीकांत यादव ने मेरे पति को धमकाया। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।

ग्राम प्रधान ने 16 अगस्त को उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता को शिकायत की गई। तभी आरोपियों ने ग्राम प्रधान पति को धमकाया और मुकदमा दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। महिला प्रधान की तहरीर पर उभांव पुलिस ने रामसमूझ यादव, श्रीकांत यादव, अखिलेश यादव व हरिद्वार यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago