पूर्व मंत्री नारद राय के पास है करोड़ों की दौलत, 5 साल में सुरेंद्र सिंह की संपत्ति भी दोगुनी हुई

बलियाः पूर्व मंत्री और बलिया नगर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी नारद राय करोड़ों की संपत्ति के मालिक के मालिक हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति काफी ज्यादा है साथ ही नारद राय को हथियारों का भी शौक है।

नारद राय की चल संपत्ति 1.22 करोड़ है और उनकी पत्नी की 42.16 लाख है। उनकी अचल संपत्ति 7.25 करोड़ और पत्नी की 3.89 करोड़ बताई जा रही है। पिछले चुनावों में उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें, तो उन्होंने चल संपत्ति 1.25 करोड़ और पत्नी की 29.14 लाख थी। पिछले चुनाव में उनके पास 5.60 करोड़ और पत्नी के पास दो करोड़ की अचल संपत्ति थी। नारद राय के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास 380 ग्राम तो पत्नी के पास 550 ग्राम सोना है। एमएससी की शिक्षा प्राप्त नारद राय के पास एक पिस्टल भी है।

वहीं बलिया नगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शिवदास वर्मा उर्फ मदन वर्मा भी करोड़पति है। उनके साथ लगभग तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 29.20 लाख और पत्नी के पास 29.61 लाख की चल संपत्ति हैं। चलने के लिए सफारी गाड़ी है। बांसडीह से बसपा प्रत्याशी मानती राजभर ट्रैक्टर, बाइक के आभूषणों की स्वामी हैं। उनके ऊपर एक मुकदमा भी दर्ज है। 28.75 लाख की चल और 47.50 लाख की अचल संपत्ति है।

बैरिया विधायक और वीआईपी से इस बार उम्मीदवार बने सुरेंद्र सिंह की चल संपत्ति की बात करें, उनकी चल संपत्ति 18.79 लाख और पत्नी की 41.72 लाख है। पांच साल पहले उनके पास चल संपत्ति 7.37 लाख और पत्नी की 9.58 लाख थी। यनि की उनकी चल संपत्ति दोगुनी हो गई है। पिछले साल अचल संपत्ति 50 लाख और पत्नी की पांच लाख दिखाई गई थी। इस बार ये बढ़कर 85 लाख और 20 लाख हो गई है। उनके ऊपर 4 मुकदमे दर्ज थे।

बैरिया से सपा के प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल के पास 26.70 लाख और पत्नी के पास 14.87 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास 98.72 लाख और पत्नी के पास 87.15 लाख की अचल संपत्ति है। जो पहले 87.10 लाख और 60 लाख थी। एक मुकदमा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago