Categories: बलिया

बलिया के सिकंदरपुर में वन विभाग ने की छापेमार कार्रवाई, अवैध कटान करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया के सिकंदरपुर में वन विभाग ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली, टांगा, फावडा और डीजल चलित आरी भी जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा भरथावँ में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा है। इसकी शिकायत लगातार वन विभाग को मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल और सिकन्दरपुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथावँ में अवैध कटान के विरुद्ध छापेमारी की।

टीम ने मौके से अवैध कटान करते हुए अभियुक्त तेज सिंह और श्याम बाबू ठेकेदार के साथ साथ ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई में अंजनी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुकेश राय वन दरोगा, संजीव गुप्ता वन दरोगा, दत्तात्रेय सिंह और सूरज भारती माली आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago