Categories: बलिया

बलिया के मनियर में फूड प्वाइजनिंग के मरीज तड़पते, अस्पताल में नहीं मिला इलाज

बलिया के ग्रामीण इलाकों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की एक तस्वीर सामने आई। यहां अस्पताल में डॉक्टरों न होने के चलते फूड प्वाइजनिंग के मरीज घंटों तक तड़पते रहे। मरीजों के परिजनों ने डीएम और सीएमओ से इसकी शिकायत की।

मामला मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीज पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने खानापूर्ति के लिए दवाई दी, लेकिन इससे मरीजों को कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे, डीएम और सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने तुरंत डॉक्टर भेजने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।

क्षेत्र के पिलूई निवासी 60 वर्षीय अशोक सिंह, 55 वर्षीया कमली देवी, 40 वर्षीया शीला देवी की साग खाने से मंगलवार की सुबह तबियत बिगड़ गई। परिजन पीएचसी मनियर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर नदारद थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा दिया, लेकिन उल्टी-दस्त में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन डाक्टर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन डॉक्टर अस्पताल पर नहीं थे। यह देख परिजन हो हल्ला मचाने लगे और इसकी शिकायत डीएम के साथ सीएमओ से किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago