बलिया- अप्रैल से चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, रेल राज्यमंत्री की हरी झंडी

बलिया-  रेल राज्य एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को वाराणसी-बलिया रेल खंड पर हो रहे विद्युतीकरण, दोहरीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से ¨वडो ट्रे¨लग के माध्यम से किया। रेल राज्य मंत्री के इस निरीक्षण को एक अप्रैल 2018 से शुरू होने वाले वाराणसी-बलिया के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल राज्य मंत्री ने विद्युतीकरण के कार्य पर संतोष जताते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब 31 मार्च को वाराणसी से बलिया के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेन को चलाकर ट्रायल किया जाएगा। तत्पश्चात एक अप्रैल से इस रेलखंड पर सवारी गाड़ी के साथ ही कुछ और इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने निरीक्षण के दौरान औड़िहार में डेमू शेड एवं ट्रैक्शन सब स्टेशन, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर विकास कार्यों संग कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। तत्पश्चात अधिकारियों समेत निरीक्षण स्पेशल से विन्डो ट्रे¨लग करते हुए शाम करीब पांच बजे बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान मेंबर ट्रैक्शन घनश्याम ¨सह, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल, सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एस के झा सहित पूर्वोत्तर रेलवे, रेल विकास निगम लिमिटेड एवं उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बलिया रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए मनोज सिन्हा स्पेशन ट्रेन से कुछ मिनट के लिए प्लेटफार्म पर उतरे और चार कदम चलने के बाद फिर ट्रेन में बैठ गए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

16 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago