Categories: बलिया

बलिया पुलिस लाइन में मनाया गया झण्डा दिवस, एएसपी ने ध्वाजारोहण कर दी बधाईयां

बलिया पुलिस लाइन में आज झण्डा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने  झंडारोहण कर वर्दी पर झंडे का स्टीकर लगाया। पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस और उसके महत्व के बारे में बताया। इसी तरह पुलिस लाइन समेत सभी कार्यालय में झंडा दिवस मनाया गया।बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही जनसेवा व राष्ट्रसेवा के कार्यों की प्रशंसा भी की और पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए उन्होंने बधाई दी। साथ ही साथ मौजूद पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने का संदेश दिया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और पुलिस विभाग का मान-सम्मान बढ़ाने की बात कही। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए शुभकामना संदेश भेजे गए थे जिनका वाचन हुआ।गौरतलब है कि आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज के दिन ही 23 नवम्बर सन् 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस कलर'(ध्वज) प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह ध्वज पुलिस धर्म को निभाने की प्रेरणा देता है, उ0प्र0पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे सर्वप्रथम पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। इसी दिन की याद में झण्डा दिवस मनाया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago