मनेश्वर हत्याकांड में पूर्व प्रेमिका सहित पांच लोग गिरफ्तार

कुछ दिन पहले हुए मनेश्वर हत्याकांड में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या के पीछे पूर्व प्रेमिका व उसके प्रेमी का हाथ है। हत्या की वजह प्यार में धोखा व रुपयों का लेन-देन माना जा रहा है।

बैरिया कस्बा निवासी मनेश्वर को घर से बुलाकर उसी के बागीचे में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब मृतक का मोबाइल बंद होने तथा बागीचे में उसकी बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में इस वारदात का खुलासा करते हुए एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। उनका कहना है कि मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस को मृतक के मोबाइल व सर्विलांस के जरिये सफलता हाथ लगी। एएसपी ने बताया कि कि मनेश्वर का मधुबनी गांव की रागिनी से प्रेम-संबंध था। वह उससे मिलने के लिये अपने दोस्त कुंवर टोला निवासी प्रेमनरायण मिश्र के साथ आता-जाता था।

इसी बीच, मनेश्वर की शादी रागिनी के बड़े पिता की बेटी से हो गयी। इसके बाद प्रेम व रागिनी एक-दूसरे के करीब आ गये। एएसपी के अनुसार मनेश्वर से प्रेमनरायण ने 12 लाख व रागिनी ने करीब छह लाख रुपये उधार लिये थे जिसे वह मांग रहा था। उन्होंने बताया कि एक तो प्यार में धोखा व दूसरे पैसा मांगने से नाराज होकर दोनों ने मनेश्वर को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। इसके लिये बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी दिनेश यादव उर्फ बेचू उर्फ शुक्ला के जरिये मधुबनी गांव के ही अविनाश सिंह मारुति को 50 रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। मारुति ने अपने दोस्त मधुबनी निवासी राकेश सिंह व शुक्ला के साथ मिलकर मनेश्वर हत्याकांड का तानाबाना बुन लिया। घटना के दिन तीनों ने सागौन का पेड़ खरीदने की बात कहकर मनेश्वर को बागीचे में बुलाया तथा गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने इस हत्याकांड में शामिल सीओ बैरिया उमेश यादव, एसओ बैरिया गगनराज सिंह, चौकी प्रभारी बैरिया वीरेन्द्र दूबे व स्वॉट टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago