बलिया के इतिहास में पहली बार नगर पालिका का विस्तार, ये 25 गांव होंगे शामिल

बलिया– बलिया के इतिहास में पहली बार नगर पालिका का विस्तार किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है । इसके तहत बलिया नगर के आस पास के 25 गांवों को इसमें शामिल करने की योजना है। इससे नगर पालिका क्षेत्र का जहां विकास होगा वहीं बलिया शहर का प्रारूप भी बदला नज़र आएगा। नगर पालिका परिषद बलिया के बोर्ड की बैठक गुरुवार शाम नपा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में वर्ष 19-20 के अनुमानित बजट आय, व्यय व सीमा विस्तार, ददरी मेला, कूड़ा कलेक्शन, नाली सड़क निर्माण आदि कार्यों पर विचार विमर्श किया। अधिकांश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। नपा बोर्ड की बैठक में आय 33 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपये व व्यय 33 करोड़ 72 लाख रुपये के अलावा सीमा विस्तार के तहत 25 गांवों केे नपा में शामिल करने आदि के प्रस्तावों को पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, प्रत्येक वार्ड में नाली, सड़क सहित विकास कार्यों का आगणन तैयार शासन से धन की मांग की जाएगी।

यह 25 गांव नपा में होंगे शामिल– नपा के बोर्ड की बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के 25 गांवों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जमुआ, सहोदरा, सहरसपाली, अगरसंडा, मुर्की, सर्फुद्दीनपुर, बहेरी, माल्देपुर, निधरिया, जलालपुर, सोनाडाबर, बहादुरपुर, तिखमपुर, पटखौली, परिखरा, उमरगंज, हैबतपुर, जमुआ गोपालपुर, रामपुर महावल, रघुनाथपुर टकरसन, मझौली मु. यारपुर, अमृतपाली, परमंदापुर व खोरीपाकड़ हैं।


नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक प्रस्ताव था जिसे पास कर दिया गया है। अब बलिया नगर का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका का पूरा ध्यान बढ़ी हुई सीमा के साथ नगर पालिका में शामिल होने वाले गांवों के विकास पर होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago