खुशखबरी- बलिया में बनने जा रहा एम्स, अधिकारीयों ने लिया जमीनों का जायजा

बलिया में एम्स की स्थापना को लेकर प्रयास हुए तेज
बलिया। जनपद में एम्स की स्थापना को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर सीआरओ ने रसड़ा तहसील के सवन, पखनपुरा, सिकरिया कला गांव में उपलब्ध जमीनों का जायजा लिया और इस बाबत जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी है।

जिले में एम्स स्थापित करने की मांग समय-समय पर उठती रही है। उच्च शिक्षा एवं उच्च चिकित्सा शिक्षा स्थापना जन जागरण समिति के जिला समन्वयक डा. इंद्रजीत प्रसाद ने इसके लिए 18 अप्रैल 2016 में इसके लिए पहल की। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जिले में एम्स के स्थापना की मांग की। कई बार गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर डा. प्रसाद ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में जमीन का उल्लेख किया गया है। सीआरओ ने यह भी बताया कि किसान अपनी जमीन नि:शुल्क देने को तैयार हैं। यह तीन ग्रामसभाएं एक-दूसरे से सटी हैं और जमीन भी एक-दूसरे से सटी हुई हैं। बताया कि एम्स के लिए कुल 200 एकड़ की जमीन होनी चाहिए।

एम्स की स्थापना के लिए प्रयास जारी रहेंगे
सुखपुरा। जिला समन्वयक उच्च शिक्षा एवं उच्च चिकित्सा स्थापना जन जागरण समिति सुखपुरा डॉ इंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से जनपद में एम्स स्थापित करने के लिए उन्होंने जनपद के सभी प्रधान, सांसदों व विधायकों से मिलकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जनपद को विश्वविद्यालय तो मिल गया लेकिन अभी एम्स की लड़ाई बाकी है जो शीघ्र पूर्ण हो जाएगी। रसड़ा तहसील के सवन, पखनपुरा, सिकरिया आदि गांव के किसानों ने अपनी जमीन मुफ्त में देने की बात की है।

बलिया के सीआरओ त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कहा
रसड़ा क्षेत्र के गांवों में उपलब्ध जमीनों का जायजा लिया गया है और आसपास के किसानों से भी जानकारी ली गई है। तीन गांवों के किसान जमीन नि:शुल्क देने को तैयार हैं। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago