Categories: बलिया

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में गेंहू के खेत में लगी आग, 13 बीघा फसल जलकर खाक

बलिया जिले में लगातार आगजनी की घटना सामने आ रही हैं। अभी पिछली दिनों बांसडीह में 8 बीघा की खेती जलकर रख हो गई थी, वहीं आज मनियर थाना क्षेत्र में आगजनी की गम्भीर घटना सामने आई है। यहां छितौनी ग्राम सभा में बुधवार के दिन अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लगभग 13 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो गया था लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।

जानकारी के मुताबिक, मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी ग्राम सभा में एक खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में पूरा खेत आग की लपटों में घिर गया। खेत में कटाई कर रहे किसानों ने हो हल्ला मचाया। आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए।

जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर चुका था। इस घटना में लगभग 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना असम्भव लग रहा था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा ली गई। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो सैंकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो जाती।

इस आगजनी की घटना में किसान का लाखों का नुकसान हो गया है। गौरतलब है कि गर्मियां नजदीक आते ही आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। अब तक खेत में आग लगने और फसल चौपट होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, ऐसे में किसानों और प्रशासन को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago