बलिया के सुल्तानपुर के टोलापुर गांव में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की चिंगारी सबसे पहले खेदारु तुरहा के घर से उठी, जो पल भर में ही भयावह रूप लेते हुए आसपास की 12 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले बैठी।
इस दर्दनाक हादसे में दिलीप तुरहा, सागर तुरहा, दुर्गा तुरहा, पुर्नवासी, तारा देवी, मिथुन, डब्लू, राहुल देव और कुमार यादव सहित कई परिवारों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गया।
राहुल देव के घर में रखी 36 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं 2 बकरियों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच शुरू की है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…