बलिया- पूर्वांचल बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

बलिया- चित्तू पांडेय चौराहा के पास इंदिरा मार्केट स्थित पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को करीब तीन बजे अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गयी। इसके बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में बैंक के कर्मचारियों ने फायर टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि बैंक प्रशासन के अनुसार अगलगी में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। .

शहर के इंदिरा मार्केट में पूर्वांचल बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय है। इसके चलते हमेशा काम-काज का अधिक बोझ बना रहता है। शनिवार को सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी ओवर लोड के चलते मेन पावर प्वाइंट बोर्ड में आग लग गयी। .

देखते ही देखते बैंक के वायरिंग व मीटर भी जलकर तहस-नहस हो गये। बैंक कर्मचारियों की मानें तो अगलगी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago