Categories: बांसडीह

बलिया- घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल

बलिया। बलिया में मनचले युवक द्वारा किशोरी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और किशोरी के विरोध  करने पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवक ने किशोरी के चेहरे पर चाकू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया।

गंभीर हालात में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर में थी। इस बीच, गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

विरोध करने पर उसने बड़ी बेरहमी से किशोरी के चेहरे को चाकू से गोद दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हदशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जा रही है ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago