फेफना सीएचसी को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, सांसद-मंत्री ने किया उद्घाटन

बलियाः कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसी के तहत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फेफना सीएचसी को ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की सौगात दी।

राज्यमंत्री और सांसद मस्त ने रविवार को ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 एलपीएम है। इस प्लांट के स्थापित होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस प्लांट के शुरु होने के बाद इसका उपयोग कोविड जैसी महामारी के अलावा अन्य बीमारियों के लिए भी किया जा सकेगा। इसके उद्घाटन के बाद से सभी बीमारियों का इलाज फेफना सीएचसी में ही हो सकेगा। किसी को बनारस या पटना जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

इस दौरान मौजूद सांसद व मंत्री ने आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पतालों को भी ठीक से काम करने के लिए कहा। मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि इस प्लांट के बगल में 100 बेड का अस्पताल बन रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। वह अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago