Categories: बलिया

बलिया में खाद न मिलने से किसान परेशान, तहसीलदार को सौंपा शिकायत पत्र

बलिया के बांसडीह स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसान काफी ज्यादा परेशान हैं। आज साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान जुटे। लेकिन दोपहर तक साधन सहकारी समिति का ताला नहीं खुला।

किसानों ने आरोप लगाया कि आम किसानों को सोसायटी द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है, सिर्फ विशेष लोगों से पैसा लेकर रात के समय खाद दिया जा रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत पत्र देकर बांसडीह तहसीलदार से किया।

किसानों का कहता है की खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रही है। सोसायटी पर खाद नहीं मिलने से सामयिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खाद मिलना तो दूर की बात सोसायटी का ताला भी नहीं खुला। ऐसे में किसानों ने तहसीलदार बांसडीह को शिकायती पत्र दिया है। इस दौरान किसान अभिषेक मिश्र मण्टू, दीपक तिवारी,मनु शर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, रघुवर चौहान, गोविन्द यादव, संदीप यादव, अकास कुमार आदि मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago