बलिया- खेत जुताई के दौरान किसान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, गाँव में मचा कोहराम

बलिया। एक तरफ जहां किसान अपनी हक के देश के किसान आन्दोनरत है। वहीं किसानों के उपर से खेती करने के जोखिम से रोज रूबरू होना उनकी दिनचर्या बन गयी है। एक ऐेसे ही जोखिम से का सामना एक युवा किसानों को करना पड़ा। जो खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंस जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद गाँव में कोहराम मच गया ।

मामला सिकन्दरपुर क्षेत्र के कुंडीडीह गांव का है जहां शुक्रवार की देर रात एक अठारह वर्षीय युवक किसान जो अपने खेत की जुताई की दौरान रोटावेटर में फंस गया। जसिसे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गांव के विजय शंकर सिंह के ट्रैक्टर से रोटावेटर में माध्यम से वीरबहादुर वर्मा के खेत की जुताई हो रही थी।जिसपर उसी गांव के ध्रुप गोंड़ का पुत्र सुग्रीव बैठा था।

जुताई के दौरान सुग्रीव अचानक रोटावेटर के नीचे गिर गया जिससे से उसमें फंस कर सुग्रीव का शरीर कई भागों में क्षतविक्षत हो गया। युवक के मौत के बाद ट्रेक्टर चालक के होश उड़ गए और वह घबरा कर गया।

सुग्रीव के शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करके उन्हें बगल के ही गांव के सिवान में ले जा कर एक स्थान पर पुवाल के नीचे छिपा कर फरार हो गया ।

चूंकि शाम का अंधेरा था ,इस लिए वह समझा कि उसके इस हरकत को कोई देख नहीं रह है।किंतु उसके दुर्भाग्य से गांव का कोई ब्यक्ति लाश ठिकाने लगाते समय देख लिया और उसने सुग्रीव के पिता ध्रुप को घटना के बारे में बता दिया।यह सुनते ही ध्रुप के होश उड़ गए और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी मालदह को दिया।

सूचना पाते ही चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर श्री राम सिंह को सूचना दे दिया।सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए और लाश को पुवाल के नीचे से निकलवा कर थाना ले गए।जहां से दूसरे दिन उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस दौरान ध्रुप की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago